सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : नाबालिक बालिकाओं से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर।
सरकण्डा पुलिस ने नाबालिक बालिकाओं से जुड़े दो अलग–अलग मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


पहले मामले में, आरोपी विजय कुमार अतरानी उर्फ अज्जू (44 वर्ष, निवासी जबड़ापारा श्रीराम गली, सरकण्डा) पिछले एक सप्ताह से मोहल्ले की कक्षा 9वीं की छात्रा को स्कूल आते–जाते समय अश्लील इशारे कर परेशान कर रहा था। पहले चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और मोबाइल–पैसे का लालच देकर छात्रा से अश्लील कृत्य करने के लिए उकसाने लगा। विरोध करने पर गाली–गलौज भी किया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को 23 सितंबर की रात 9 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

दूसरे मामले में, हॉस्टल संचालक गुरमीत सिंह (63 वर्ष, निवासी लिंगियाडीह, बिलासपुर) ने अपने ही Sure Zindagi Girls Hostel में रहने वाली छात्रा के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की। छात्रा ने शोर मचाकर विरोध किया और खुद को बचाने के लिए आरोपी को काटा, जिसके बाद वह भाग निकला। पीड़िता अनुसूचित जाति वर्ग से होने के कारण इस मामले में SC/ST Act की धारा भी जोड़ी गई। पुलिस ने घटना की गंभीरता देखते हुए 23 सितंबर की दोपहर 3:45 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह तथा थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post