डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पुलिस ने नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 सितंबर 2025 को बोदरी में एक नवविवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद मृतिका के पिता, माता और भाई ने अपने बयान में बताया कि मृतिका को उसके पति शाहिद कुरैशी, सास नशीबा कुरैशी और ननद अनाया कुरैशी द्वारा लगातार दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जाता था।
परिजनों के आरोपों और दिनांक 23 सितंबर 2025 को प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 80(2) (दहेज मृत्यु) के तहत अपराध दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी शाहिद कुरैशी (उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, वाशुमंगलम के पीछे, चकरभाठा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, शेष आरोपी नशीबा कुरैशी और अनाया कुरैशी की तलाश जारी है।