गरीब विकलांग महिला को इंसाफ दिलाने इंटक परिवार पहुंचा एसपी कार्यालय..इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी बोले – "गरीब और मजदूर का अपमान बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई"

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
अमरपुर निवासी विकलांग महिला राजकुमारी गुप्ता पिता निर्मल गुप्ता की जमीन को धोखे से बेच दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अशफाक मंसूरी, कुसुम गुप्ता और रोहित चौधरी ने महिला की विकलांगता और लाचारी का फायदा उठाकर जमीन बेच दी और पैसा भी नहीं दिया।


महिला द्वारा पहले कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर लोगों की सलाह पर उसने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) जिला कार्यालय का दरवाजा खटखटाया।


इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी, जिन्हें गरीब मजदूरों का मसीहा कहा जाता है, ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित तीनों आरोपियों को कार्यालय बुलाया। उस समय आरोपियों ने जमीन बेचने की बात स्वीकार कर आपसी समझौता करने की बात कही थी, लेकिन बाद में अपने बयान से पलट गए और धमकीभरे लहजे में कहने लगे कि "हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता।"

इस पूरे घटनाक्रम से आक्रोशित होकर इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने अपने साथियों और पीड़ित महिला को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री भगत से मुलाकात की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एडिशनल एसपी ओमचंदेल को जांच के आदेश दिए और इदरीस अंसारी को सीधे उनसे मिलने को कहा।

इसके बाद इंटक परिवार व पीड़ित महिला ने श्री ओमचंदेल को लिखित शिकायत सौंपते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जमीन की रजिस्ट्री को शून्य घोषित करने की मांग की।

इंटक अध्यक्ष ने मीडिया को बताया –
"विकलांग महिला की जमीन को धोखे से बेचकर पैसा हड़पना न केवल अपराध है, बल्कि गरीब और मजदूर वर्ग के साथ धोखा भी है। हमने एसपी साहब को ज्ञापन सौंपा है और हमें पूरा विश्वास है कि न्याय मिलेगा।"

इंटक परिवार के सदस्यों ने एसपी और एडिशनल एसपी की निष्पक्षता की तारीफ करते हुए कहा कि पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि कोई अधिकारी गरीब और अमीर में फर्क किए बिना न्याय दिलाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

आज ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से
इदरीस अंसारी, राकेश पुरी, बलराम देवगन, ओमकार पाण्डे, भोला पड़वार, मदन मोहन, दसरथ, गोमती पुरी, धनकुंवर, दुर्गावती, रीनू रजक एवं इंटक परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post