डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। माननीय उपमुख्यमंत्री एवं खेल व युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिलासपुर में आयोजित अखिल भारतीय मैराथन प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की। उन्होंने इस अवसर पर स्टेयरस हेड एवं ताइक्वांडो संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विश्वास जताया है कि वे आगामी 4 से 5 अक्टूबर 2025 को बिलासपुर में होने वाली राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
इस प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला को भी आमंत्रित किया है।
---
खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह
बिलासपुर में लगातार खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने में मुकेश पुरी गोस्वामी सतत प्रयासरत हैं। यही कारण है कि शहर के खिलाड़ियों में खेलों के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
श्री गोस्वामी का मानना है कि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि जागृत करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उनके अनुसार—
“खेल ही वह माध्यम है, जिसके जरिए ग्रामीण व अंतिम पंक्ति तक के युवा अपने सुनहरे भविष्य को साकार कर सकते हैं। न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का मान बढ़ा सकते हैं और शासकीय सेवाओं में अधिकारी पद तक पहुँचने का अवसर पा सकते हैं।”
---
प्रतियोगिता बनेगी मील का पत्थर
आगामी राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके भव्य आयोजन के लिए ताइक्वांडो संघ ने अपनी तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ कर दी हैं।