नशे में धुत्त पूर्व सरपंच अनिल राठौर ने पुलिस से की बदसलूकी, रातभर रहा हवालात में बंद

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर। शनिवार देर रात पुलिस की चेकिंग के दौरान लिंगियाडीह निवासी पूर्व सरपंच अनिल राठौर शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। तारबाहर थाना पुलिस ने जब उसे रोका तो वह भड़क गया और पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की व बदसलूकी करने लगा।


एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर में देर रात नशे में वाहन चलाने वालों व आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए कई चेकिंग प्वाइंट लगाए गए थे। नारायण प्लाजा के सामने तारबाहर पुलिस का चेकिंग प्वाइंट था, जहां अनिल राठौर अपने साथी प्रतीक तिवारी के साथ शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस टीम ने जब कार्रवाई शुरू की तो अनिल राठौर ने अपना रसूख दिखाने की कोशिश की और लगातार विवाद करने लगा। उसका साथी भी पुलिस से उलझने लगा। काफी देर तक समझाइश के बावजूद दोनों नहीं माने, जिस पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर दोनों को पेट्रोलिंग वाहन से थाने लाया गया।

थाने में दोनों की जमकर "ख़ातिरदारी" की गई और उन्हें रातभर हवालात में रखा गया। रविवार को अधिकारियों के निर्देश पर दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post