कोटा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई......प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 69 नग ONEREX कफ सिरप बरामद

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान....

बिलासपुर कोटा....

🔶 थाना कोटा एवं एसीसीयू बिलासपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप ONEREX की अवैध बिक्री में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


कार्रवाई का विवरण

👉 दिनांक 14.09.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कलमीटार रेलवे अंडरब्रीज के पास दो व्यक्ति अवैध बिक्री के लिए कफ सिरप लेकर जा रहे हैं।
👉 पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा, जिनके नाम हैं –

  1. धरमदास यादव पिता थानू राम यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना कोटा।
  2. सुनील साहू पिता स्व. रामेश्वर साहू, उम्र 38 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना कोटा।

बरामद माल

  • आरोपी धरमदास यादव से 30 नग कफ सिरप शीशियां (ONEREX 100 ML) बरामद – कुल 3000 ML।
  • आरोपी सुनील साहू से 39 नग कफ सिरप शीशियां (ONEREX 100 ML) बरामद – कुल 3900 ML।
  • कुल बरामदगी : 69 नग शीशियां (6900 ML), अनुमानित कीमत ₹6900/-

कानूनी कार्रवाई

👉 दोनों आरोपियों का कृत्य धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाया गया।
👉 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक शैलेन्द्र दिनकर, रामलाल सोनवानी, तथा एसीसीयू बिलासपुर से प्र.आर. देवमून पुहुप, आरक्षक महादेव कुजूर, अविनाश कश्यप, तदबीर पोर्ते का विशेष योगदान रहा।

🔴 बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post