सिरगिटटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नयापारा निवासी सूरज उर्फ बरैया तलवार सहित गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर। थाना सिरगिटटी पुलिस ने गुंडा-बदमाशों पर कार्रवाई करते हुए बन्नाक चौक सब्जी बाजार के पास से एक आरोपी को धर दबोचा।


मिली जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 457/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी सूरज उर्फ बरैया, निवासी नयापारा को तलवार सहित घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में आरोपी के पास से एक धारदार तलवार बरामद की गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करते हुए जेल दाखिल किया गया है। पुलिस ने बताया कि सूरज उर्फ बरैया क्षेत्र का शातिर गुंडा-बदमाश है।

थाना सिरगिटटी पुलिस का कहना है कि गुंडे-बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post