डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर...
कोटा विधानसभा क्षेत्र एवं नगर की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। बिलासपुर–भोपाल ट्रेन का ठहराव करगी रोड कोटा स्टेशन पर तथा उत्कल एक्सप्रेस एवं सारनाथ एक्सप्रेस का स्टॉपेज बेलगहना एवं खोंगसरा स्टेशनों में स्वीकृत कर दिया गया है।
इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू जी का नगरवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कोटा नगर पंचायत में सांसद प्रतिनिधि श्री दुर्गेश साहू जी, श्री जीवन मिश्रा जी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण चौहान जी, पूर्व पार्षद लखन साहू जी एवं युवा मोर्चा के धनंजय साहू जी ने माननीय मंत्री का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इन स्टॉपेजों से क्षेत्र की आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा व्यापार, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी होगी