डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर
थाना सीपत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम सोंठी स्थित सेवा सहाकरी समिति मर्यादित में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई सम्पत्ति भी बरामद कर ली।
📌 गिरफ्तार आरोपी
- चंदन उर्फ भोलू उर्फ बिसनथिया दास मानिकपुरी पिता बिसाहू दास, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सोंठी थाना सीपत, जिला बिलासपुर।
- किशन उर्फ रामू ठाकुर पिता दादूराम ठाकुर, उम्र 28 वर्ष, निवासी सोंठी डीहपारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।
📌 बरामद संपत्ति
- 1 नग कम्प्यूटर
- 1 नग मानीटर
- 1 नग सीपीयू
- 2 नग इनवर्टर
- 1 नग बैटरी
👉 कुल मूल्य लगभग ₹80,000
📌 प्रकरण का विवरण
ग्राम सोंठी के निवासी प्रहलाद दास वैष्णव ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने सेवा सहाकरी समिति मर्यादित के खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसकर कम्प्यूटर, मानीटर, सीपीयू, इनवर्टर और बैटरी चोरी कर लिया।
पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। थाना प्रभारी सीपत ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। संदेही चंदन दास मानिकपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहाँ उसने अपने साथी किशन उर्फ रामू ठाकुर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गई सम्पत्ति पूरी तरह बरामद कर ली गई।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।