बड़ी खबर : इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी की पहल पर हुआ विवाद का निपटारा.. मजदूरों को मिली उनकी मजदूरी

जिला जीपीएम.... जिया उल्ला खान....

इंटक जिला कार्यालय में कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के मजदूरों ने सलीम खान पिता वसीम खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि मजदूरों से बैंक लोन दिलाने के नाम पर पैसे लिए गए। इस शिकायत को लेकर आज दोनों पक्षों को इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने कार्यालय बुलाया और मामले का निपटारा कराया।


बैठक में तथ्य सामने आने पर मजदूरों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सलीम खान को पैसा नहीं दिया था और न ही वे सलीम खान को पहचानते हैं। वहीं सलीम खान ने बताया कि मजदूरों द्वारा किसी अन्य खाते में 16,000 रुपये जमा किए गए थे, जिसकी जानकारी उसे थी। इस पर मजदूरों ने भी सहमति जताई।

इसके बाद इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मजदूरों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में झूठी या बनावटी शिकायतें संगठन में स्वीकार नहीं की जाएंगी। साथ ही सलीम खान ने अपनी मर्जी से 16,000 रुपये मजदूरों को लौटाए, जिसे अध्यक्ष अंसारी ने मजदूरों को सौंप दिया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि इदरीस अंसारी की कार्यशैली से मजदूरों और गरीब तबके में विश्वास बढ़ा है। इंटक संगठन केवल आश्वासन नहीं देता बल्कि समस्याओं का वास्तविक समाधान करता है।

👉 इससे मजदूरों में यह संदेश गया कि संगठन हर समय न्याय दिलाने के लिए तत्पर है

Post a Comment

Previous Post Next Post