सरकंडा पुलिस की दबिश, नया तालाब में चल रहे जुए से 5 आरोपी गिरफ्तार...₹11,280 नगदी जब्त

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने ग्राम बैमा नगोई स्थित नए तालाब में चल रहे जुए पर छापा मारते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹11,280 नगदी रकम और ताशपत्ती जप्त की है।


मामला इस प्रकार है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में जुआ/सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा  सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर टीम ने 31 अगस्त 2025 की रात नया तालाब बैमा में दबिश दी।

छापे के दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन मौके से 5 जुआरी पकड़े गए। उनकी तलाशी में कुल ₹11,280 नगद और 52 पत्ती ताश बरामद हुई। सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. नरेश साहू पिता बैसाखू साहू (20 वर्ष) निवासी रामनगर सरकंडा।
  2. अरेन साहू पिता बहोरन साहू (20 वर्ष) निवासी डबरीपारा सरकंडा।
  3. जागेश्वर यादव पिता बहोरन यादव (36 वर्ष) निवासी स्कूलपारा, ग्राम बैमा।
  4. दिलीप सूर्यवंशी पिता चरण सूर्यवंशी (40 वर्ष) निवासी स्कूलपारा, ग्राम बैमा।
  5. संजू यादव पिता कन्हैया यादव (40 वर्ष) निवासी पाठक मोहल्ला, ग्राम बैमा।

पुलिस ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र में जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु ऐसी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post