उसलापुर स्टेशन के पास टंकी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उसलापुर स्टेशन के पास टंकी के अंदर एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त सतीश तिवारी के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था।


शनिवार को स्थानीय लोगों ने टंकी के भीतर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।


Post a Comment

Previous Post Next Post