थाना सकरी पुलिस की रात्रिकालीन कार्रवाई..हाईवे क्षेत्र में संदेहास्पद गतिविधियों पर प्रहार, 11 लोगों पर हुई कार्यवाही

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर, 06 सितम्बर 2025।
थाना सकरी पुलिस ने दिनांक 05 सितम्बर की रात हाईवे क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर संदेहास्पद गतिविधियों पर अंकुश लगाया। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई


कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 05 महिलाओं एवं 02 पुरुषों को संदेहास्पद परिस्थितियों में पकड़ा, जिनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उन्हें कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 04 व्यक्तियों पर भी कार्रवाई करते हुए धारा 128 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा दाखिल किया गया।

पुलिस का कहना है कि हाईवे क्षेत्र में इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर रूप से की जाएगी, ताकि क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से नकेल कसी जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post