थाना पेंड्रा पुलिस की कार्यवाही – जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार, नगद ₹15,110/-, 06 मोटरसाइकिल एवं 05 मोबाइल फोन जप्त

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

पेंड्रा, दिनांक 05 सितम्बर 2025।
थाना पेंड्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लमना के जंगल में कुछ व्यक्ति रूपयों–पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर एसडीओपी सुश्री निकिता तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी पेंड्रा श्री रणछोड़ सिंह सेंगर के नेतृत्व में साइबर सेल एवं थाना पेंड्रा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।


पुलिस की घेराबंदी के दौरान 06 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से ₹15,110 नगद, 06 मोटरसाइकिल तथा 05 मोबाइल फोन जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. अनिल कुरैशी पिता स्व. जमील, उम्र 43 वर्ष, निवासी हेमूनगर, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर
  2. पुरुषोत्तम पसवान पिता जगदीश, उम्र 43 वर्ष, निवासी तुलूक खोंगसरा, थाना बेलगहना, जिला बिलासपुर
  3. योगेश सिंह मार्को पिता भरत सिंह मार्को, उम्र 29 वर्ष, निवासी नगोई चौकी जटगा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा
  4. निरज कुमार मित्तल पिता स्व. राजेंद्र कुमार, उम्र 34 वर्ष, निवासी जटगा चौकी, थाना कटघोरा, जिला कोरबा
  5. मोहित पोट्टाम पिता बनस राम पोट्टाम, उम्र 30 वर्ष, निवासी बम्हनी पचासी, थाना पेंड्रा
  6. राजेंद्र रोहणी पिता बसोरी लाल रोहणी, उम्र 26 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर वार्ड क्रमांक 15, थाना गौरेला

👉 पेंड्रा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने, सामाजिक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में इसी प्रकार की कठोर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post