रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता...डेढ़ वर्ष पूर्व पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता–पुत्र गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

रायपुर।
थाना खमतराई पुलिस ने एक पुराने हत्या कांड का राजफाश करते हुए मृतिका के पति और पुत्र को गिरफ्तार किया है। जनवरी 2024 में उरकुरा निवासी कान्ति साहू की मौत को पुलिस ने शुरू में आत्महत्या मानकर मर्ग दर्ज किया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया।


डॉ. की रिपोर्ट में मृतिका के शरीर पर 13 चोटों के निशान पाए गए और मौत का कारण गला दबाने से दम घुटना बताया गया। इसी आधार पर पुलिस ने हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पति डोमार सिंह साहू और पुत्र धरम राज साहू लगातार अपने बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करते रहे। संदेह गहराने पर दोनों के डीएनए सैम्पल लेकर मृतिका के नाखूनों से मिले साक्ष्यों से मिलान कराया गया। वैज्ञानिक जांच में दोनों का डीएनए मृतिका के नाखूनों में पाया गया।

कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने घरेलू विवाद के चलते हत्या कर शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर धारा 302, 201 भादवि के तहत कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. डोमार सिंह साहू (51 वर्ष) – निवासी जागृति नगर, उरकुरा
  2. धरम राज साहू (25 वर्ष) – निवासी जागृति नगर, उरकुरा

👉 रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से एक साल से अधिक पुराना हत्या कांड सुलझा लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post