सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई – गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

रायपुर। थाना सिविल लाइन एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.100 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जप्त गांजा व मोबाइल की कुल कीमत लगभग ₹1,10,500/- आँकी गई है।


👉 गिरफ्तार आरोपी

  1. उत्तम दीप पिता जागेश्वर दीप उर्फ बबलू, उम्र 22 वर्ष, निवासी तरूण नगर, बारह खोली के पास, थाना सिविल लाइन रायपुर।
  2. अविनाश मंधानी पिता पवन मंधानी, उम्र 33 वर्ष, निवासी झंडा चौक, पंडरी, थाना सिविल लाइन रायपुर।

👉 जप्त मशरूका

  • 11.100 किलो गांजा
  • 01 नग मोबाइल फोन
  • कुल मूल्य: ₹1,10,500/-

कार्रवाई का विवरण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर नशे के कारोबार पर प्रभावी प्रहार हेतु थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई करने कहा गया था।

इसी क्रम में दिनांक 05.09.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि खादी भंडार, पंडरी के पास एक युवक गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना एवं एसीसीयू की टीम ने दबिश दी।

कार्रवाई में आरोपी उत्तम दीप पकड़ा गया, जिसके पास से 11.100 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह उड़ीसा भवानी पटना से गांजा लाकर अविनाश मंधानी एवं एक स्थानीय महिला को बेचता था। प्रति किलो ₹1000 कमीशन एवं यात्रा व्यय भी उसे मिलता था।

उत्तम दीप की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी अविनाश मंधानी को भी गिरफ्तार किया और उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 428/25 धारा 20(बी), 27(क) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post