यह रही खबर पूरी हेडिंग के साथ —
डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। सीपत पुलिस ने गणेश विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था ड्यूटी के बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोडीफाईड पीकअप वाहन को डीजे साउंड सिस्टम सहित जप्त किया है। आरोपी वाहन चालक राम कुमार पोर्ते (35 वर्ष), निवासी ग्राम बिटकुला थाना सीपत शराब के नशे में बिना अनुमति पत्रक के तेज ध्वनि में डीजे बजा रहा था
ग्राम सोंठी स्थित गतवा तालाब पर विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज से आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी। पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी ने पूर्व में दी गई हिदायतों और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किया है। मौके पर डीजे बजाने की अनुमति भी प्रस्तुत नहीं की गई।
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 4, 5, 6, 15 तथा एमव्ही एक्ट की धारा 208(2)(3)/177 व 185 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वाहन एवं डीजे साउंड सिस्टम जप्त कर आरोपी के खिलाफ इस्तगाशा तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।