आदर्श दुर्गोत्सव समिति के स्वर्ण जयंती महोत्सव में अरपा आरती का अनूठा आयोजन

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...

बिलासपुर।
आदर्श दुर्गोत्सव समिति, जो पिछले दो सौ वर्षों से अपनी परंपरा, संस्कार और सामाजिक समर्पण के लिए जानी जाती है, इस वर्ष अपना 50वां स्वर्ण जयंती नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मना रही है।


महोत्सव के द्वितीय दिवस का मुख्य आकर्षण “अरपा आरती” रहा, जिसे गंगा आरती की तर्ज पर समिति की महिला इकाई ने मिलकर संपन्न किया। इस आरती का नेतृत्व सुश्री प्रज्ञा भारती ने किया। महिलाओं ने माता रानी की भक्ति में दीप प्रज्ज्वलित कर अरपा नदी के तट पर सामूहिक आरती की और नदी के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का संकल्प लिया।


समिति अध्यक्ष श्री जवाहर सराफ ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा—
“अरपा नदी बिलासपुर की जीवनरेखा है, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। महिला इकाई का यह अभिनव प्रयास स्वर्ण जयंती वर्ष का ऐतिहासिक क्षण है।”


इस अवसर पर मध्यप्रदेश के लोकप्रिय छात्र नेता श्री रवि चौधरी भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने माता रानी के दर्शन किए और समिति के भव्य आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा—
“आदर्श दुर्गोत्सव समिति ने हमेशा धार्मिक आयोजन को समाज और संस्कृति से जोड़ा है। इस बार पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर अनुकरणीय कार्य किया है।”



Post a Comment

Previous Post Next Post