जांजगीर-चांपा पुलिस की मानवीय पहल...पीड़ित परिवार की बेटियों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई – सामुदायिक पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

जांजगीर-चांपा, 24 सितम्बर 2025।
थाना बिर्रा क्षेत्रांतर्गत ग्राम करही में हुए तीन जघन्य हत्याकांड से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने मानवीय पहल करते हुए पीड़ित परिवारों की बेटियों की शिक्षा की जिम्मेदारी ली है।


मृतक महेन्द्र बघेल की बेटी मायरा को मिला सहारा

  • पुलिस अधीक्षक ने मायरा बघेल का एम.एस. कश्यप बाल संस्कार अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्री (जिला सक्ती) में पूरे शैक्षणिक सत्र (2025-26) का वार्षिक शुल्क एवं ट्रांसपोर्ट शुल्क वहन करने का संकल्प लिया।
  • थाना प्रभारी बिर्रा जयकुमार साहू व पुलिस टीम ने विद्यालय जाकर संपूर्ण शुल्क का भुगतान किया और मायरा को किताबें, कॉपी, स्कूल बैग और आवश्यक शैक्षणिक सामग्री भी प्रदान की।

मृतक मनोज कश्यप की बेटी सोनिया को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन

  • मनोज कश्यप की बड़ी पुत्री सोनिया, जो हाल ही में 12वीं उत्तीर्ण कर चुकी हैं, को स्नातक स्तर की पढ़ाई जारी रखने के लिए पुलिस द्वारा प्रोत्साहित किया गया।
  • कॉलेज शिक्षा हेतु प्रवेश दिलाने के प्रयास जारी हैं ताकि वह बिना बाधा पढ़ाई कर सकें।

संवेदना और सुरक्षा का संदेश

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार एवं थाना प्रभारी बिर्रा जयकुमार साहू के साथ पीड़ित परिजनों से भेंट कर न केवल संवेदना प्रकट की, बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि पुलिस समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है।

समाज में सकारात्मक संदेश

ग्रामवासियों और परिजनों ने इस कदम को पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और सामुदायिक पुलिसिंग का प्रेरक उदाहरण बताया। इस पहल से यह संदेश गया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्गों को भी संबल प्रदान करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post