डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही।
ग्राम पंचायत अमरपुर पेंड्रा की महिला राजकुमारी गुप्ता की जमीन धोखे से बेचने के मामले में इंटक परिवार की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।
इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी पीड़ित महिला को लेकर एसपी श्री भगत से मिले थे। एसपी ने तत्काल एडिशनल एसपी ओमचंदेल को कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद एडिशनल एसपी ने आरोपियों – अशफाक मंसूरी, कुसुम गुप्ता और रोहित चौधरी – को बुलाकर बयान दर्ज किया। पूछताछ में तीनों ने जमीन का सौदा ₹3,25,000 में होना बताया और रजिस्ट्री शून्य कराने पर सहमति जताई।
इंटक अध्यक्ष का बयान
जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने कहा –
“हमारे संगठन ने शुरू से ही जमीन की रजिस्ट्री रद्द करने की मांग की थी। गरीब, मजदूर, किसान और आदिवासियों की शिकायत पर इंसाफ दिलाना ही इंटक परिवार का काम है। जो लोग धोखाधड़ी कर रहे हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि अब जमीन की रजिस्ट्री शून्य कराए जाने के बाद आरोपियों पर धोखाधड़ी और 420 के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा।
पीड़िता का पक्ष
पीड़ित महिला राजकुमारी गुप्ता ने बताया कि उसके खाते में केवल ₹1 लाख जमा कराए गए थे, वहीं एटीएम अपने पास रखकर बाकी राशि खाते से निकाल ली गई। जबकि रजिस्ट्री ऑफिस में लिखापढ़ी ₹1 लाख की दिखाई गई और सौदा ₹3.25 लाख का बताया गया।
आगे की कार्यवाही
इंटक कार्यालय ने कहा है कि अभी कोई समझौता पत्र उनके पास नहीं आया है। मामले की पूरी जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।