जांजगीर चांपा :- नाहरिया बाबा रोड पर बड़ा हादसा टला – 6 लोगों से भरी कार नहर में गिरी, सभी सुरक्षित, जांजगीर चांपा पुलिस की सतर्कता फिर हुई उजागर

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

जांजगीर-चांपा।
आज नाहरिया बाबा रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक, कार में 6 लोग सवार थे। ड्राइवर से अचानक गलती से ब्रेक की जगह एक्सेलरेटर दब गया, जिससे कार सीधे नहर में जा गिरी।


घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर-चांपा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सतर्कता दिखाते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सौभाग्य से किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

👉 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और कार में बैठे सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post