डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान..
जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में, एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में थाना बिर्रा पुलिस ने शनिवार देर शाम जुआ एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही की।
मुखबिर की सूचना पर बिर्रा पुलिस टीम ने ग्राम तालदेवरी मुक्तिधाम के पास रेड कर 11 जुआड़ियों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से ₹41,700 नगद एवं ताश पत्ते जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी
संपत लाल बर्मन, बाबूलाल खुंटे, धनाराम, संदीप साहू उर्फ सडवा, गुलशन कुमार साण्डे, सतपाल बघेल, शत्रुहन कश्यप, लोकनाथ खुंटे, कृष्णा मनहर, दुर्गेश साण्डे और दिनेश कुमार महंत।
सभी आरोपियों पर धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम का योगदान
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू, उप निरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले, दोमनिक तिग्गा, आरक्षक लक्ष्मीनारायण कश्यप, रघुवीर यादव, सनोहर जगत, भुवनेश्वर साहू, राजकुमार जोशी, डंडेश्वर बंजारे एवं महिला आरक्षक ऋतु लहरे की विशेष भूमिका रही।