जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई..अकलतरा में 98 हजार की उठाईगिरी, 48 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार – रकम और बाइक बरामद

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

जिला जांजगीर चांपा....

थाना अकलतरा क्षेत्र में हुए 98 हजार रुपए की उठाईगिरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साइबर टीम और थाना अकलतरा पुलिस की संयुक्त सक्रियता से आरोपियों को मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के ग्राम भोलगढ़ से दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश सिसोदिया उर्फ बच्चा पिता सीताराम एवं सुमित सिसोदिया उर्फ बंदर पिता राधेश्याम (उम्र 23 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम भोलगढ़ थाना अनूपपुर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

📌 घटना 03 सितंबर 2025 की है, जब फरहदा निवासी डोल नारायण पटेल ने जिला सहकारी बैंक अकलतरा से 1 लाख रुपए निकाले थे। उसने रकम को मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा, लेकिन खरीददारी के दौरान 98 हजार रुपए सहित थैला, पासबुक और चेकबुक चोरी हो गई। रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 423/2025 धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध किया गया।

📌 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपियों की पहचान की। अनूपपुर में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर 92 हजार रुपए नगद और घटना में प्रयुक्त यूनिकॉर्न बाइक बरामद की गई।

👉 आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी), निरीक्षक भास्कर शर्मा (थाना प्रभारी अकलतरा) सहित साइबर टीम के मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, गिरीश कश्यप, माखन साहू, श्रीकांत सिंह एवं शहबाज खान का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post