डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर....राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन बहतराई इनडोर स्टेडियम में 4 व 5 अक्टूबर को आयोजित होंगी छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष व स्टेयरस फाउंडेशन के हेड मुकेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर के 35 राज्यों से 800 से अधिक खिलाड़ी व अधिकारी भाग लेंगे, यह प्रतियोगिता सब जूनियर जूनियर सीनियर महिला/ पुरुष क्योंगरी, पूमसे वर्ग के इवेंट होंगे, प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़,, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बिहार दिल्ली पंजाब हरियाणा राजस्थान हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर गोवा 35 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश सहित पुलिस, सेना, आ. टी बी पी. यूनिवर्सिटी, स्कूल शिक्षा सहित. 40 वर्ष अधिक मास्टर ताइक्वांडो एथलीट शिरकत करेंगे,
बिलासपुर के लिए गौरव की बात है की 15 वर्षों बाद बिलासपुर में नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता पुनः आयोजित होंगी, जिससे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को ग्रामीण व शहर के खिलाड़ियों बस्तर व सरगुजा अंचल के प्रतिभावान खिलाड़ी निकल कर सामने आएंगे, छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों नें तैयारियां आरम्भ कर दी है, प्रतियोगिता भव्य रूप से आयोजित होगी, खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार की व्यवस्था संघ द्वारा की गई है l