सरकंडा में आवास दिलाने के नाम पर ठगी, महिला हिरासत में — फर्जी रशीद देकर लोगो को लगाया लाखो का चूना

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर।
सरकंडा थाना क्षेत्र में आवास दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सपना सराफ नामक महिला लोगों से आवास दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूल रही थी। ठगी के बाद वह बकायदा नगर निगम की फर्जी रसीदें लोगों को थमा देती थी, जिससे लोग लंबे समय तक गुमराह होते रहे।

AI से बनी तस्वीर

इस मामले की शिकायत मिलते ही सरकंडा पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी महिला 👆


बताया जा रहा है कि यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में वार्ड क्रमांक 50 के पूर्व पार्षद अमित सिंह पर भी इसी तरह आवास योजना में नाम दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर फर्जी रसीद देने का आरोप लगा था। उस समय पार्षद के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। और ये भी जानकारी हाथ लगी है के इसी तरह के एक मामले मे पूर्व कांग्रेस पार्षद अमित सिंह फरार चल रहा है 

स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम योजनाओं का नाम लेकर ठगी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आमजन को राहत मिले और ऐसे फर्जीवाड़े पर रोक लग सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post