जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई..एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में 94 लीटर अवैध शराब जब्त, 11 आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..

जांजगीर-चांपा, 17 सितंबर 2025।
जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ एसपी विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एक ही दिन में विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 94 लीटर अवैध कच्ची महुआ/देशी प्लेन शराब जिसकी कीमत लगभग ₹27,000 आंकी गई, बरामद की गई। इस कार्रवाई में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


पुलिस की कार्रवाई इस प्रकार रही:

  • थाना पामगढ़ – आरोपी चंद्रशेखर दिनकर से 6.300 लीटर देशी प्लेन शराब।
  • थाना बलौदा – आरोपी हलवा राम धनुहार से 7 लीटर महुआ शराब, राजेश कुमार सहीस से 7.200 लीटर देशी प्लेन शराब।
  • थाना सारागांव – आरोपी करन यादव से 6.480 लीटर देशी प्लेन शराब।
  • थाना जांजगीर – आरोपी बेदराम यादव से 5.400 लीटर, घासी राम साहू से 5.400 लीटर देशी प्लेन शराब।
  • थाना मुलमुला – आरोपी रामशरण गंधर्व से 8 लीटर, संतोष सिंह से 9 लीटर, रामप्रसाद केवट से 14 लीटर महुआ शराब।
  • थाना अकलतरा – आरोपी महेश कुमार सूर्यवंशी से 20 लीटर महुआ शराब, नन्हे राम रातरे से 5.760 लीटर देशी प्लेन शराब।

➡️ सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस अभियान में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव (बलौदा), मणिकांत पांडेय (जांजगीर), भास्कर शर्मा (अकलतरा), सुभाष चौबे (सारागांव), मनोहर सिन्हा (पामगढ़) और पारस पटेल (मुलमुला) का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post