कमल की मुस्कान लौटी: मीतान फाउंडेशन ने झुलसे मासूम को दिया जीवन का नया अवसर”

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...
रायपुर, 16 सितम्बर 2025 —
कहते हैं कि जब इंसानियत जागती है, तो चमत्कार होते हैं। रायपुर का मीतान वेलफेयर फाउंडेशन हाल ही में ऐसे ही एक चमत्कार का गवाह बना, जब उसने 6 वर्षीय कमल को जीवन की जंग में जीत दिलाने का काम किया।

कमल, जो गंभीर रूप से झुलस गया था, असहनीय पीड़ा में था और परिवार पूरी तरह असहाय। आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि वे इलाज तक कराने में सक्षम नहीं थे। इसी बीच मीतान फाउंडेशन ने आगे बढ़कर न केवल उसे सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया बल्कि हर ज़रूरी इलाज सुनिश्चित किया।
इलाज से पहले प्यारी मुस्कान 👆

यह पहल फाउंडेशन के संस्थापक मृणाल महाजन और निदेशक इशाक़ खान के नेतृत्व में संभव हो पाई। महाजन जी ने व्यक्तिगत स्तर पर मामले की निगरानी की, जबकि इशाक़ खान और उनकी टीम ने ज़मीनी स्तर पर हर संसाधन जुटाकर इलाज को गति दी।

आज कमल मुस्कुरा रहा है, और उसकी मासूम आँखों में एक नई चमक है — यह सिर्फ़ उसके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए उम्मीद की किरण है।

किसी बच्चे को स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में पीड़ित न होना पड़े”

मृणाल महाजन ने कहा —

“कमल का उपचार हमारी त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की शक्ति को दर्शाता है। मीतान का उद्देश्य हमेशा यही रहा है — कोई भी बच्चा या परिवार केवल साधन न होने के कारण पीड़ा में न रहे।”

निदेशक इशाक़ खान ने जोड़ा —

“जब हमारी टीम गाँव-गाँव जाकर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाती है और किसी बच्चे की ज़िंदगी बचाने में सफल होती है, तो हमें लगता है कि हमारे प्रयास सार्थक हैं। कमल की मुस्कान हमें और मज़बूत बनाती है।”

मीतान फाउंडेशन की व्यापक पहल
• हर महीने 2000 से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ
• स्वास्थ्य शिविरों में जांच, दवाइयाँ और अस्पताल रेफ़रल
• दूरस्थ गाँवों के लिए मोबाइल ओपीडी वैन
• वृद्धजन देखभाल और कैंसर जाँच शिविर

यह संगठन लगातार समाज के सबसे नाज़ुक वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का प्रयास कर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post