डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई में ठगी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की कार्यवाही की गई
अपराध क्रमांक 1041/2025 में दर्ज प्रकरण के तहत आरोपित हीरानंद भगवानी, नायरा भगवानी और मुरली लहजा ने 100 से अधिक निर्दोष लोगों को “40 दिन में राशि दोगुनी” होने का प्रलोभन देकर 1 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी। पुलिस ने नायरा भगवानी और मुरली लहजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी हीरानंद भगवानी अब भी फरार है।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी से प्राप्त धन से ग्राम तिफरा में 1200 वर्ग फीट का भूखंड 25 लाख 80 हजार रुपये में खरीदा। इस संपत्ति को अपराध की आय घोषित कर BNSS धारा 107 के तहत कुर्क करने हेतु माननीय न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विवेचक उप निरीक्षक विष्णु यादव को उनके उत्कृष्ट अन्वेषण कार्य के लिए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विशेष उल्लेखनीय है कि अपराध दर्ज होने के सिर्फ 10 दिन के भीतर ही बिलासपुर पुलिस ने यह कठोर कार्रवाई पूरी कर प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों की अवैध कमाई को कुर्क कर उन्हें आर्थिक रूप से पंगु बनाना ही इस कार्रवाई का उद्देश्य है।