स्व. महेन्द्र कपूर की पुण्यतिथि पर ‘महेन्द्र कपूर नाईट’ का आयोजन, शामिल हुए पूर्व योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह एवं प्रथम हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ रजनीश पांडेय

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर ..

प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति एवं आकांक्षा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भारत के मशहूर पार्श्व गायक स्व. महेन्द्र कपूर की पुण्यतिथि पर गीतों से सजी शाम “महेन्द्र कपूर नाईट” का आयोजन स्थानीय उद्योग भवन, लिंक रोड में किया गया। यह आयोजन शाम 6 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें बिलासपुर सहित कोटा, पेण्ड्रा, बलौदाबाजार और शिवरीनारायण से आए कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह रहे, वहीं अध्यक्षता समाजसेवी प्रोफेसर डॉ. तरू तिवारी ने की। विशेष अतिथियों में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र गहवई, शिवा मुदलियार, मार्ग्रेट बेजामिन, रंजीत सिंह खनुजा और केशव गोरख शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्व. महेन्द्र कपूर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।

यह आयोजन समिति द्वारा लगातार सातवें वर्ष आयोजित किया गया। इस वर्ष की विशेषता यह रही कि प्रथम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रजनीश पाण्डेय को कोरोना काल (2020-21-22) में किए गए उल्लेखनीय सेवाभाव और निःस्वार्थ उपचार कार्य हेतु समिति की ओर से नागरिक अभिनंदन प्रदान किया गया। डॉ. पाण्डेय और उनकी टीम ने उस कठिन समय में हजारों मरीजों की जान बचाई थी।


कार्यक्रम में शहर और बाहर से आए कलाकारों ने महेन्द्र कपूर के यादगार गीतों को अपनी आवाज़ दी। प्रमुख प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में दीपक मिश्रा, राजेन्द्र सेनी, विजय दुबे, शमीम खान, ललित शर्मा, शरद पाण्डेय, अतुलकांत खरे, कुमारी आराध्या मिश्रा, रिया अदकने, सीमा मुखर्जी, नवीन चंद्र और संध्या शर्मा शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post