डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..
जांजगीर-चांपा,....
नशे के कारोबारियों पर करारा वार करते हुए शिवरीनारायण थाना पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बोलेरो वाहन और पायलटिंग कर रही बाइक को रोककर अंतरजिला गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया।
जब्त सामग्री
- 55.320 किलो ग्राम गांजा (कीमत ₹6,40,000/-)
- बोलेरो वाहन क्रमांक CG-06 GS 0190 (कीमत ₹8,00,000/-)
- बजाज पल्सर मोटरसायकल क्रमांक CG-06 GY 8441 (कीमत ₹1,00,000/-)
- दो मोबाइल फोन (कीमत ₹31,000/-)
कुल जप्त संपत्ति का मूल्य लगभग ₹15,71,000/- आंका गया।
कार्रवाई का विवरण
24 सितम्बर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि महासमुंद जिले से बोलेरो वाहन में गांजा बिलासपुर भेजा जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में टीम बनाई गई।
नेहरू बालोद्यान, शिवरीनारायण के पास घेराबंदी कर पुलिस ने बोलेरो और उसे पायलट कर रही पल्सर बाइक को रोका। जांच में गांजा ब
रामद होने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी
- कमल कुमार भोई (25 वर्ष) निवासी बामराडीह थाना बसना जिला महासमुंद।
- आशीष नंद (38 वर्ष) निवासी गेर्राभाठा थाना बसना जिला महासमुंद।
अन्य दो अज्ञात आरोपी एवं एक महिला आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों का कृत्य NDPS एक्ट की धारा 20(बी), 29 के तहत दंडनीय पाया गया। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।