शादी का झांसा देकर युवती से डेढ़ साल तक दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देता था और इसी डर से पीड़िता डेढ़ वर्ष तक शोषण सहती रही।

आरोपी का नाम:
सुरज खुटे पिता राजेन्द्र, उम्र 22 वर्ष, निवासी पुरेना थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर।


घटना का विवरण:
डबरीपारा निवासी 26 वर्षीय युवती ने 23 मई 2025 को सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी उसके करीबी रिश्तेदार हैं, जिसने शादी का झांसा देकर लंबे समय से शारीरिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गृह ग्राम तखतपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद 24 मई 2025 को न्यायालय में पेश कर जेल वारंट पर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया।

थाना सिविल लाइन – जिला बिलासपुर
अपराध क्रमांक – 1106/2025
धारा – 69, BNS 376 भादवि

Post a Comment

Previous Post Next Post