50वें वर्ष पर आदर्श दुर्गोत्सव समिति का भव्य आयोजन...सुभाष नगर गोंडपारा में नवरात्र पर 10 दिवसीय दुर्गा महोत्सव

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर। आदर्श दुर्गोत्सव समिति, सुभाष नगर, गोंडपारा अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर इस नवरात्र पर्व को ऐतिहासिक बनाने जा रही है। समिति ने घोषणा की है कि इस अवसर पर 10 दिवसीय भव्य दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

21 सितम्बर 2025, रविवार शाम 6 बजे महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। माता जी की प्रतिमा माँ अर्पण घाट से नगर भ्रमण कर रिवर व्यू रोड स्थित पंडाल तक लाई जाएगी।

इस शोभायात्रा में झांकी, अखाड़ा, झूमर, डांडिया, करमा नृत्य, झांझ-ढोल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण होंगी।

महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस बार विशेष आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध गायक दुलार यादव अपनी जगराता व जागरण प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों द्वारा करमा नृत्य, ऊर्जा डांस, पारंपरिक भजन व झूमर प्रस्तुतियां होंगी।

समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस स्वर्ण जयंती महोत्सव को यादगार बनाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post