फेसबुक पर लड़की बनकर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार...जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

जांजगीर-चांपा,....
अकलतरा पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए आरोपी करन साहू निवासी भाठापारा, जिला बलौदा बाजार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक पर “लड़की” के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर चैटिंग की और प्रार्थी से लगभग 25 लाख रुपये की ठगी कर ली।


🔹 आरोपी ने फेसबुक व व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत कर विश्वास जीता और अपनी माँ-पिता की बीमारी व बहन के एडमिशन के नाम पर रकम मांगना शुरू किया।
🔹 प्रार्थी ने जब रुपये देने से मना किया तब उसे ठगी का अहसास हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
🔹 आरोपी करन साहू उर्फ पूजा साहू (29 वर्ष) को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जहां उसने ठगी की पूरी वारदात कबूल की।

जांच में सामने आया कि आरोपी जुए का आदी है और घर वालों ने उसे इस आदत के कारण घर से निकाल दिया था। ड्रीम गर्ल फिल्म देखकर आरोपी को लड़की बनकर ठगी करने का आइडिया आया था। ठगी की रकम का इस्तेमाल उसने जुए में हारने, मौज-मस्ती करने और पल्सर मोटरसाइकिल खरीदने में किया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल, सिम और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

👉 यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन एवं SDOP अकलतरा प्रदीप सोरी के नेतृत्व में की गई।
👉 थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक के.के. साहू, प्रआर निसार परवेज, आर. गौकरण राय और राजा रात्रे की भूमिका सराहनीय रही।

🔴 आरोपी करन साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post