रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता – ऑपरेशन निश्चय में 15 किलो गांजा सहित 5 तस्कर गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

रायपुर....
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 किलो 100 ग्राम गांजा सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक व एक बालिका भी शामिल हैं।


👉 थाना गंज क्षेत्र के नर्मदा पारा स्थित एक होटल के कमरे में छापामार कार्रवाई की गई।
👉 गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र कश्यप (राजस्थान), अस्मिता विजय ठाकुर व अम्बिका विजय परमार (गुजरात) शामिल हैं।
👉 जप्त गांजा की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये आंकी गई है।
👉 सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 242/25 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

Post a Comment

Previous Post Next Post