पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) की पहल : सबरिया समाज ने अवैध शराब छोड़ अपनाया स्वावलंबन

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

जांजगीर-चांपा...
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) की सामाजिक पुलिसिंग पहल का असर अब साफ दिखने लगा है। जिले के सबरिया समाज के लोग अब अवैध शराब बिक्री से दूरी बनाते हुए स्वावलंबन की राह पर चलने का संकल्प ले चुके हैं।


➡️ पुलिस द्वारा समाज को मुख्यधारा से जोड़ने, स्वरोजगार और कौशल विकास की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिलाओं को बिहान ग्रुप से जोड़ा गया, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।

👉 हाल ही में, दिनांक 01.09.25 को पुलिस अधीक्षक पाण्डेय के नेतृत्व में पामगढ़ के ग्राम कमरीद के सबरिया समाज के लोगों को ग्राम खोखसा ले जाया गया, जहां उन्होंने मानिकपूरी समाज की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे साबुन, फिनाइल, डिटर्जेंट और अगरबत्ती के कार्यों को देखा।

पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट मानना है –
"यदि समाज का कमजोर वर्ग आत्मनिर्भर होगा तो अवैध गतिविधियों की ओर उसका झुकाव स्वतः समाप्त हो जाएगा।"


🚔 जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील

  • अवैध शराब की बिक्री एक गंभीर अपराध है, जिससे समाज में कई त्रासदियां जन्म लेती हैं।
  • सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पुलिस का सहयोग करें।
  • यदि कहीं भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

✨ पुलिस प्रशासन को भरोसा है कि यह सकारात्मक पहल सिर्फ सबरिया समाज ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में अपराध नियंत्रण और आत्मनिर्भरता का मजबूत संदेश स्थापित करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post