डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम निरतु में बुधवार को हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने महज 2 घंटे में कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी भरत उर्फ छोटू सोनी (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस की डंडा भी बरामद कर लिया गया है।
क्या है मामला
दिनांक 04 सितंबर 2025 को दोपहर लगभग 2:30 बजे प्रार्थी उत्तरा मरावी ने थाना कोनी में सूचना दी कि ग्राम निरतु निवासी कोमल खैरवार (उम्र 40 वर्ष) मृत अवस्था में नीम पेड़ के पास सीसी रोड पर पड़ा है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने तुरंत मर्ग कायम कर एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस जांच में हुआ खुलासा
जांच के दौरान मृतक की पुत्री केसरी खैरवार ने बताया कि ग्राम के ही भरत उर्फ छोटू सोनी ने विवाद के चलते उसके पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी पर धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
कैसे दिया आरोपी ने वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपी भरत उर्फ छोटू सोनी ने स्वीकार किया कि 3 सितंबर की रात 8 से 8:30 बजे के बीच मृतक कोमल खैरवार के साथ गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर उसने हाथ मुक्का और बांस की डंडा से मृतक के सिर व चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
तेज कार्रवाई में पुलिस को सफलता
थाना प्रभारी कोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार 4 सितंबर को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।