रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : "ऑपरेशन निश्चय" के तहत एमडीएमए ड्रग्स मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...

रायपुर, 04 सितम्बर 2025
थाना गंज में पंजीबद्ध एमडीएमए ड्रग्स प्रकरण में रायपुर पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में 04 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विधि अग्रवाल और ऋषीराज टण्डन जैसे मुख्य आरोपी शामिल हैं।


👉 पुलिस की जांच में सामने आया है कि विधि अग्रवाल और ऋषीराज टण्डन शहर में होने वाली पार्टियों के इवेंट मैनेजर एवं मुख्य चेहरे के रूप में सक्रिय थे। वहीं, सोहेल ख़ान और जुनैद अख़्तर की भूमिका भी सामने आई है, जो नाव्या मालिक और अयाज परवेज़ के करीबी सहयोगी बताए जा रहे हैं।

📌 इस प्रकरण में अब तक कुल 09 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें मुख्य आरोपी नाव्या मालिक भी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. विधि अग्रवाल पिता महेश अग्रवाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी शुभम कॉर्पोरेट्स आदित्य हाईट्स ए-501, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर।
  2. सोहेल खान पिता सिकंदर खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी दलदली रोड, वार्ड नं. 13, थाना कोतवाली, जिला महासमुंद।
  3. जुनैद अख्तर पिता जाहिर अख्तर, उम्र 28 वर्ष, निवासी बैद्यनाथ पर धोबी गली, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर।
  4. ऋषीराज टण्डन, निवासी जी.टी. हाईट्स शंकर नगर, थाना सिविल लाईन, रायपुर।

अब तक की बड़ी जब्ती –

  • एमडीएमए ड्रग्स – 27.58 ग्राम
  • कार (Sonet CG 04 QJ 5466)
  • नगदी रकम – ₹85,300/-
  • मोबाइल फोन – 05 नग
  • अन्य सामान, कुल मूल्य लगभग ₹20 लाख

पुलिस की आगे की कार्रवाई –

  • आरोपियों से बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेजेस के आधार पर पूछताछ जारी।
  • अंतर्राज्यीय सप्लायरों और स्थानीय नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में जांच।
  • न्यायालय से प्राप्त पुलिस रिमांड पर आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।

👉 यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज  अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में, एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post