डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर।
तखतपुर विधानसभा के विधायक माननीय धर्मजीत सिंह ने सनातन 10 नाम गोस्वामी समाज को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने अपनी विधायक निधि से समाज के लिए 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिसके माध्यम से गोस्वामी समाज का सामुदायिक भवन निर्मित किया जाएगा।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों में मुकेश पुरी गोस्वामी, नारायण गिरी गोस्वामी, उमेश गिरी, राजकुमार गोस्वामी, अर्जुन पुरी गोस्वामी, कृष्णापुरी गोस्वामी, विनय गिरी गोस्वामी, गोपाल गिरी गोस्वामी, पूरन पुरी, बल्लू पुरी गोस्वामी, रामपुरी गोस्वामी, हेम गिरी गोस्वामी सहित अन्य सामाजिक बंधुओं ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
माननीय धर्मजीत सिंह ने कहा कि यह भवन समाज के लोगों के लिए शिक्षा, प्रतिभा सम्मान, खेलकूद प्रतियोगिता, सामाजिक उत्सव एवं विवाह जैसे कार्यक्रमों में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने गोस्वामी समाज को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि समाज की प्रगति और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए वे निरंतर सहयोग करते रहेंगे।
👉 यह निर्णय गोस्वामी समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है और समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा