इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के प्रयास से महिला को प्रसूति सहायता योजना का 20 हज़ार मिला, संगठन ने दिलाया हक

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

जिला जीपीएम....

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के प्रयास से ग्राम पंचायत कोठरियां डांड की महिला रामेश्वरी बाई को प्रसूति सहायता योजनांतर्गत 20,000 रुपये की राशि प्राप्त हुई।


रामेश्वरी बाई का श्रम विभाग में पंजीयन कराने से लेकर प्रसूति के बाद योजना का लाभ दिलाने तक पूरा सहयोग इंटक जिला अध्यक्ष ने किया। आज जिला कार्यालय इंटक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला ने स्वयं मीडिया के सामने स्वीकार किया कि —
हां, मेरे खाते में 20,000 रुपये की राशि आई है। इसके लिए मैं अपनी बुआ धनकुंवर और इंटक जिला अध्यक्ष चाचा अंसारी जी की आभारी हूं। उन्होंने ही पंजीयन कराया, आवेदन करवाया और योजना का लाभ दिलाया।

इंटक कार्यालय में इस अवसर पर भारी भीड़ रही और संगठन के सेवा भाव की जमकर चर्चा हुई। आम जनता का कहना था कि इंटक संगठन बिना किसी राजनीति के गरीब, मजदूर, किसान और आदिवासी वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में आगे रहता है।

इस दौरान पत्रकारों ने जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी से कांग्रेस संगठनात्मक पदों को लेकर भी सवाल पूछे। जवाब में उन्होंने कहा—
आप लोग केवल मेरे कार्यक्षेत्र और संगठन के कार्य से जुड़े प्रश्न पूछें। कांग्रेस पार्टी में ब्लाक अध्यक्ष नियुक्ति का सवाल माननीय प्रदेश अध्यक्ष बैज जी से किया जाना चाहिए। मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं और मुझे जिस जिम्मेदारी का दायित्व मिला है, उसी पर सुधार और सेवा कार्य करना मेरा कर्तव्य है।

इसके बाद उन्होंने राजनीतिक सवालों पर जवाब देने से इंकार कर दिया।

👉 इंटक संगठन की यह पहल एक बार फिर इस बात को साबित करती है कि गरीब और मजदूरों की समस्याओं में यह परिवार तत्परता से खड़ा रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post