ऑपरेशन निश्चय" में रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी – आधा किलो से अधिक अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..

रायपुर....
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत नशे के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है।

👉 थाना देवेंद्र नगर क्षेत्र अंतर्गत सिटी सेंटर मॉल के पास शनिमंदिर किनारे पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार बंछोर (35 वर्ष) को रंगे हाथ अफीम के साथ गिरफ्तार किया।
👉 कब्जे से 616.15 ग्राम अफीम, घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन (CG-04-MW-4090) एवं एक एप्पल आईफोन जब्त किया गया।
👉 जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ में उसका नाम अभिषेक बंछोर निवासी दुर्ग (हाल निवासी सेमरिया, थाना विधानसभा रायपुर) होना सामने आया। आरोपी के विरुद्ध थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 186/25 धारा 18B एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

🔹 पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र असैया (थाना प्रभारी देवेंद्र नगर), एसीसीयू प्रभारी परेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सउनि गेंदूराम नवरंग, मंगलेश्वर सिंह परिहार तथा स्टाफ – कृपासिंधु पटेल, संतोष वर्मा, घनश्याम साहू, संतोष दुबे, प्रकाश पात्रे और संजय मरकाम की विशेष भूमिका रही।

📌 रायपुर पुलिस का यह अभियान नशे के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कस रहा है और समाज को सुरक्षित रखने की दिशा में यह एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post