डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से लगातार शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
मामला
- प्रार्थिया ने 21 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी (कक्षा 10वीं की छात्रा) को मोहल्ले का युवक गोल्डी उर्फ छत्रपाल प्रसाद केंवट डरा-धमका कर जुलाई 2025 से लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था।
- पीड़िता ने परिजनों को घटना बताई तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस की कार्रवाई
- प्रकरण दर्ज होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिविल लाइन/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
- टीम ने आरोपी गोल्डी उर्फ छत्रपाल प्रसाद केंवट (21 वर्ष, निवासी प्रभात चौक, चिंगराजपारा) को रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के भीतर 22 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
धाराएं
- आरोपी के खिलाफ अप0 क्र.-1314/2025, धारा 69, 351(2), 64(2), 115(2) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्रवाई की गई है।