GST 2.0 : जीवन में सरलता, व्यापार में सहजता — विधायक अमर अग्रवाल

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में लिए गए अहम फैसलों पर आज विधायक अमर अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।


नई GST संरचना : अब केवल 3 श्रेणियाँ

अमर अग्रवाल ने बताया कि अब जीएसटी की संरचना को और सरल किया गया है—

  • 5% और 18% की दरें रखी गईं
  • लक्जरी व हानिकारक वस्तुओं पर 40% GST
  • पहले की 4 दरों को हटाकर व्यवस्था को सरल बनाया गया

आम जनता को राहत

  • दूध, पनीर, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट जैसी रोजमर्रा की वस्तुएँ हुई सस्ती
  • बच्चों की आवश्यक सामग्रियों पर दर में कमी
  • किसानों के लिए कीटनाशक, ट्रैक्टर टायर व सिंचाई उपकरण सस्ते

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा निर्णय

  • जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी को समाप्त कर दिया गया है
  • इससे आम नागरिक को सीधा लाभ मिलेगा

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि यह कदम “जीवन में सरलता और व्यापार में सहजता” की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post