डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर...
मां महामाया पदयात्रा सेवा समिति बिलासपुर द्वारा आदिशक्ति मां महामाया देवी रतनपुर पदयात्रा महा सप्तमी में महामाया पदयात्रा समिति के संयोजक मुकेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि पदयात्रा सीएमडी चौक से पदयात्रा प्रारंभ होगी व अग्रेशन चौक होते हुए सत्यम चौक होते हुए पुलिस लाइन कंपनी गार्डन रिवर व्यूव होते हुए महामाया चौक,कोनी सेंदरी,रतनपुर भैरव बाबा, मां अधि शक्ति माँ महामाया मंदिर तक पद यात्रा होगी पदयात्रा सेवा समिति से मुकेश पुरी गोस्वामी ने आह्वान किया कि इस पद यात्रा में सभी श्रद्धालु,युवा,नागरिक,महिला /पुरुष खिलाड़ी खेल संघ के पदाधिकारी आम नागरिक वरिष्ठ जन व छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आने वाले पदयात्री एक साथ माँ महामाया के दरबार में माथा टेक बिलासपुर व छत्तीसगढ़ की खुशहाली व प्रगति की कामना करेंगे महासप्तमी में 7 जगहों पर भंडारा, भोग का वितरण समिति द्वारा किया जावेगा l