जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलत...ागणेश विसर्जन की रात व्यापारी से 10 लाख लूटने वाले शातिर लुटेरे गिरफ्तार – पूरी रकम बरामद

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

जांजगीर....
चौकी नैला क्षेत्र में 06 सितम्बर की रात व्यापारी से चाकू की नोक पर 10 लाख रुपये लूटने वाले शातिर लूटेरों को जांजगीर पुलिस ने महज 07 दिनों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद ₹10 लाख 44 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चाकू व सर्जिकल ब्लेड बरामद किया है।


📍 घटना
गणेश विसर्जन की रात लगभग 09:15 बजे व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल, निवासी नैला, दुकान से नकदी लेकर स्कूटी से घर जा रहे थे। नैला गली, कुबेर पारा के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोककर चाकू की नोक पर बैग लूट लिया और फरार हो गए।

📍 तुरंत पुलिस की सक्रियता
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप और CSP श्रीमती कविता ठाकुर खुद मौके पर पहुंचे। उसी रात एसपी ने 4 अलग-अलग टीम गठित कर पतासाजी शुरू करवाई।

📍 पुलिस की पड़ताल

  • घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए।
  • संदिग्ध बदमाशों, कर्मचारियों व पूर्व कर्मचारियों से पूछताछ की गई।
  • रेलवे ट्रैक के आसपास की बस्तियों में सघन चेकिंग की गई।
  • घटना का रिक्रिएशन कर अपराधियों की प्लानिंग का सुराग मिला।
  • साइबर टीम की सक्रियता से आरोपियों की पहचान हुई।

📍 गिरफ्तार आरोपी

  1. मुकेश सूर्यवंशी, पिता श्रीराम सूर्यवंशी, उम्र 19 वर्ष, दर्रीपार, नैला
  2. नितेश पंडित उर्फ विक्की, पिता उमेश पंडित, उम्र 21 वर्ष, अमोरा, थाना मुलमुला
  3. एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक (पूर्व नौकर, मास्टरमाइंड)

📍 अपराध का खुलासा

  • मास्टरमाइंड पूर्व नौकर ने 17 दिन पहले अपने साथियों के साथ पूरी प्लानिंग की थी।
  • व्यापारी की दिनचर्या और डरपोक स्वभाव का फायदा उठाकर लूट को अंजाम दिया।
  • पूछताछ में आरोपियों ने 18 जुलाई 2025 को बोड़सरा शराब दुकान से 2.40 लाख की चोरी भी स्वीकार की, जिसमें ₹64,000 बराम

Post a Comment

Previous Post Next Post