डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की सख़्त कार्यशैली और स्पष्ट संदेश – “नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं” – के चलते बिलासपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।
थाना तोरवा में वर्ष 2021 में दर्ज एनडीपीएस प्रकरण की वित्तीय जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अजय चक्रवर्ती की पत्नी एवं एक परिचित महिला के नाम पर खरीदी गई जमीन और मकान को फ्रीज कर दिया।
फ्रीज की गई संपत्ति:
- स्थान – आवासपारा (सिरगिट्टी) और टिकरापारा, जिला बिलासपुर
- अनुमानित बाजार मूल्य – ₹1.20 करोड़
- सम्पूर्ण कार्रवाई उपरांत संपत्ति SAFEMA न्यायालय को भेजी गई।
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा –
“नशे के सप्लायर समाज के दुश्मन हैं। हमारे युवाओं का भविष्य इनकी वजह से अंधकार में जा रहा है। बिलासपुर पुलिस इन्हें जड़ से खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।”
इस कार्रवाई में थाना सिरगिट्टी के प्रधान आरक्षक प्रभाकर सिंह का योगदान उल्लेखनीय रहा, जिन्हें एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।
अब तक की बड़ी उपलब्धि
एसएसपी रजनेश सिंह की अगुवाई में अब तक 6 प्रकरणों में 17 आरोपियों की अवैध संपत्तियाँ फ्रीज की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹7 करोड़ आँकी गई है।
यह उपलब्धि न सिर्फ पुलिस की सख़्त कार्रवाई को दर्शाती है बल्कि यह भी बताती है कि बिलासपुर पुलिस, एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में, नशे के कारोबारियों की कमर तोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।