रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्ट्रेन्जर हाउस/पूल पार्टी कराने वाले आयोजक सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

रायपुर....
रायपुर पुलिस ने एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा की संयुक्त कार्रवाई में आगामी 21 सितम्बर को आयोजित होने वाली स्ट्रेन्जर हाउस/पूल पार्टी का भंडाफोड़ कर आयोजक समेत आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस की कार्रवाई

  • 21.09.2025 को एस.एस. फार्म हाउस, भाठागांव में पार्टी का आयोजन होना था।
  • सोशल मीडिया पर “APARICHIT CLUB PRESENTS” नाम से इंस्टाग्राम पेज और अन्य प्लेटफार्मों के जरिए प्रमोशन किया जा रहा था।
  • थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 592/25 धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट एवं धारा 79 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।
  • वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में तकनीकी विश्लेषण और सोशल मीडिया ट्रैकिंग से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी हुई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. संतोष गुप्ता – फार्म हाउस उपलब्ध कराने वाला
  2. संतोष जेवानी – इवेंट आयोजक
  3. अजय महापात्रा – इवेंट आयोजक
  4. अवनीश गंगवानी – प्रमोशन करने वाला (WHAT IS RAIPUR पेज संचालक)
  5. जेम्स बेक – हायपर क्लब संचालक
  6. दीपक सिंह – प्रमोशन में शामिल
  7. देवेन्द्र कुमार यादव – प्रमोशन में शामिल

आगे की जांच

👉 पुलिस ने बताया कि जिन लोगों ने इस इवेंट में भाग लेने हेतु अपने बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर एंट्री कराई है, उनकी भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post