डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...
बिलासपुर.....
तिफरा स्थित अभिलाषा परिसर सामुदायिक भवन में 13 एवं 14 सितंबर 2025 को आयोजित 10वीं स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में बिलासपुर के होनहार खिलाड़ी राजवीर शर्मा (शुभ) ने जूनियर बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
इस उपलब्धि के साथ ही राजवीर शर्मा ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
उनकी इस सफलता पर पिता श्री यत्नदीप शर्मा, माता श्रीमती भानुप्रिया शर्मा, दादी श्रीमती निर्मला शर्मा, बड़े पापा श्री अरविंद शर्मा, बड़ी मम्मी श्रीमती आरती शर्मा, चाचा श्री रोमहर्ष शर्मा, चाची श्रीमती कोमल शर्मा एवं कोच रिमझिम गुप्ता ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।