डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
जांजगीर...
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में क्राइम मीटिंग लेकर जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों, राजपत्रित अधिकारियों और CCTNS ऑपरेटरों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
मीटिंग में गंभीर अपराधों व महिला संबंधी अपराधों के फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, पुलिस रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम करने, लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण, अवैध शराब-गांजा बिक्री पर त्वरित कार्रवाई, अपराधियों पर निगरानी और वारंटियों की तामीली पर विशेष जोर दिया गया।
वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए घुमंतू मवेशियों को सड़कों से हटाने और आगामी गणेश पर्व के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, DSP जितेंद्र खूंटे, CSP कविता ठाकुर, SDOP यदुमणि सिदार, DSP विजय पैकरा, SDOP प्रदीप कुमार सोरी, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।