डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर.....
ग्राम सेमरताल में हुई चाकूबाजी की वारदात में कोनी पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 06 आरोपियों एवं 03 नाबालिगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल और सी.एस.पी. कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर, थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक राहुल तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 09.08.2025 की रात 11:45 बजे सूचना मिली कि ग्राम सेमरताल में हर्ष यादव को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने चाकू, बेल्ट और डंडे से हमला कर गंभीर चोटें पहुँचाई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की और संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी
राजीव वर्मा, साहिल वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद केवट, आनंद वर्मा, राजा वर्मा, राजेन्द्र वर्मा एवं 03 नाबालिग
जब्ती – 02 चाकू, एक बेल्ट, एक डंडा
कोनी पुलिस की तेज कार्रवाई से न केवल आरोपी गिरफ्तार हुए बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ।