डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
जांजगीर-चांपा। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अरुण देव गौतम ने बिलासपुर रेंज के चार जिलों — जांजगीर-चांपा, कोरबा, शक्ति और सारंगढ़-भिलाईगढ़ — के पुलिस अधीक्षकों एवं राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (IPS), जांजगीर SP विजय कुमार पाण्डेय, कोरबा SP सिद्धार्थ तिवारी, शक्ति SP अंकिता शर्मा, सारंगढ़-भिलाईगढ़ SP अंजनेय वार्ष्णेय समेत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।
SP विजय कुमार पाण्डेय ने जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, डिटेक्शन, विजिबल पुलिसिंग और सामुदायिक पुलिसिंग पर विस्तृत प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया।
पुलिस महानिदेशक ने चेतना अभियान को संस्थागत करने, फिंगरप्रिंट NAFIS के प्रशिक्षण, बीट सिस्टम को और मजबूत करने, नए कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन तथा CCTNS, E-साक्ष्य और E-समन के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस वेलफेयर, अपराध स्थलों पर राजपत्रित अधिकारियों की त्वरित मौजूदगी, लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग, और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। साथ ही, सभी अधिकारियों को पुलिस की सकारात्मक छवि और समर्पण के साथ उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रेरित किया।